Monday, October 19th, 2026

IDFC फर्स्ट बैंक ने बचत खातों पर 1 लाख रुपये तक के जमा में 7 फीसदी का ब्याज देकर चौंका दिया

 
नई दिल्ली  

 बैंक ने 1 जनवरी 2021 से ही लागू कर दी है. इसके पहले भी बैंक बचत खातों पर 6 फीसदी तक का ब्याज दे रहा था. निजी क्षेत्र के IDFC फर्स्ट बैंक ने बचत खातों पर 1 लाख रुपये तक के जमा में 7 फीसदी का ब्याज देकर चौंका दिया है. यही नहीं, उसने अपने प्रतिद्वंद्वी बैंकों को कड़ी प्रतिस्पर्धा भी दे दी है. गौरतलब है कि ज्यादातर बैंक बचत खातों पर 3 से 4 फीसदी का ब्याज देते हैं. गौरतलब है कि देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में 1 लाख रुपये तक के जमा पर ब्याज महज 2.70 फीसदी है. 

इसी तरह निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक बचत खाते पर ब्याज दर 3 से 3.5 फीसदी है. शायद ऊंचे ब्याज दर की वजह से ही दिसंबर 2020 में खत्म तिमाही में IDFC फर्स्ट बैंक के ग्राहक जमा रकम में 41 फीसदी की जबरदस्त बढ़त हुई है और यह 77,289 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. 31 दिसंबर, 2019 को बैंक की ग्राहक जमा 54,631 करोड़ रुपये थी. इस दौरान बैंक के CASA एकाउंट चालू खाता बचत खाता में 44.6 फीसदी की बढ़त हुई है, जबकि 31 दिसंबर, 2019 की तिमाही में इसमें 20.9 फीसदी की बढ़त हुई थी. 

 

#IDFC फर्स्ट बैंक

Source : Agency

पाठको की राय